उपायुक्त बोकारो के उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 01/04/2026 को बोकारो जिला अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया,जिसमें पेटरवार थानांतर्गत ओबरा के समीप अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज का प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर एवं 01 मिनी हाईवा को पकड़ा गया,जिसे विधिवत जप्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द किया गया।कथारा ओपी अन्तर्गत इंटेक वेल,असनापनी के समीप दामोदर नदी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रुप से बालू खनिज का उत्खनन कर लोड करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया,जिसे विधिवत जप्त कर कथारा ओपी को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पेटरवार थानांतर्गत दामोदर नदी,खेतको के समीप अवैध बालू उत्खनन एवं प्रेषण में संलिप्त ट्रैक्टर के विरुद्ध पेटरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू,खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, कथारा ओपी प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।








0 Comments