डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
===================
जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के अंतर्गत प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) चयन हेतु जारी निविदा के संबंध में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में प्रि-बिड बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने की। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री रवि कुमार, डीपीओ श्री राज शर्मा, डीआइओ श्री धनंजय कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी श्री गुलाब चंद उरांव आदि उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों/फर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और निविदा से संबंधित बिंदुओं पर अपने प्रश्न एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में डीडीसी ने प्रतिभागियों को निविदा की शर्तों, पात्रता मानदंडों तथा चयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर संपन्न की जाएगी। मौके पर एजेंसियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया।
डीडीसी ने सभी इच्छुक एजेंसियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी निविदा प्रस्तुत करने का आग्रह किया। ज्ञात हो कि, इसके तहत चयनित एजेंसी को डीएमएफटी, बोकारो के लिए प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना एवं संचालन का कार्य सौंपा जाएगा।






0 Comments