Translate

भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा के.जी. से वर्ग 05 तक के विद्यालयों का समय परिवर्तित

भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा के.जी. से वर्ग 05 तक के विद्यालयों का समय परिवर्तित

===================

उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने जारी किया आदेश, डीईओ – डीएसई को सुनिश्चित करने को कहा

===================

जिले में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है।

बोकारो जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा के.जी. से वर्ग 05 तक की कक्षाएँ अगले आदेश तक प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 10:00 बजे तक संचालित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ)/जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के साथ ही विद्यालय भेजें।

Post a Comment

0 Comments