Translate

राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण बोकारो जिला में 100 डे कैंपेन चास प्रखंड के नावाडीह पंचायत में शिविर लगाया गया है

राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण बोकारो जिला में 100 डे कैंपेन चास प्रखंड के नावाडीह पंचायत में शिविर लगाया गया है...

================================

शिविर में कुल 64 उच्च जोखिम वाले संदेहास्पद टीबी रोगियों का X-Ray जांच किया गया....

================================

राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण बोकारो जिला में 100 डे कैंपेन कार्यक्रम संचालित है, जिसके तहत् उच्च जोखिम वाले अर्थात् डायबिटीज, पुराने टीबी रोगी, टीबी रोगी के घर वाले, शराब एवं धूम्रपान करने  वाले, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों, Low BMI वाले, लोगों का AI आधारित पोर्टेबल X-Ray मशीन द्वारा on spot X-ray  जांच एवं NAAT जांच हेतु लोगों का बलगम संग्रह किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 16 अप्रैल, 2026 को चास प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत भवन में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 64 उच्च जोखिम वाले संदेहास्पद टीबी रोगियों का X-Ray जांच किया गया। साथ ही NAAT जांच हेतु  लोगों का बलगम संग्रहित किया गया।

उक्त शिविर में कुल 24 पुरुष तथा 64 महिला उपस्थित हुए, जिनकी स्क्रीनिंग मुखिया तथा जन-प्रतिनिधि के उपस्थिति में की गई।

Post a Comment

0 Comments