Translate

वाहन जांच अभियान,11 वाहन से 30 हजार ऑनलाइन फाइन काटा गया।

वाहन जांच अभियान,11 वाहन से 30 हजार ऑनलाइन फाइन काटा गया। 

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट : बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के समीप ट्रैफिक पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दल का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के एस आईं अर्जुन महतो ने किया। इसमें ट्रैफिक पुलिस के शारदा पांडे, प्रवीन सिंह और संजय पांडे शामिल रहे। टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की गईं, इस अभियान के दौरान कुल 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। चालान किए गए वाहनों में दोपहिया और चार पहिया दोनों तरह के वाहन शामिल थे। ट्रैफिक के अर्जुन महतो ने कहा है कि यह अभियान यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया था। ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस जांच के दौरान बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, प्रदूषण, इंश्योरेंस, सीट बेल्ट की जांच की गई कहा जांच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोर दिया गया साथ में चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज हमेशा संभालकर रखने की अपील की है। बता दूँ की सघन जांच के दौरान कई दो पहिया वाहन देखकर इधर-उधर भागने में सफल रहें के इसके साथ-साथ ट्रैफिक द्वारा बताया जाता है कि यातायात नियमों की पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया है।

Post a Comment

0 Comments