संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी) भर्ती प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 के शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार
===============================
उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा, दिया सख्त निर्देश, आयोग द्वारा जारी एसओपी का अक्षरशः करें अनुपालन
================================
रविवार को आयोजित होने वाली संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी) भर्ती प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने गोपनीय कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी केंद्राधीक्षकों, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा ऑब्जर्वर, फ्लाइंग स्क्वाड एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसओपी का अनुपालन एवं परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश
उन्होंने आयोग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश सघन जांच के बाद ही किया जाए, बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए तथा मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट हैंड वाच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।
विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश-
साथ ही, दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों चास – बेरमो के द्वारा परीक्षा केंद्रों के निश्चित परिधि में BNSS की धारा 163 लागू किया गया है, ताकि विधि-व्यवस्था बनाए रखा जा सके। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को सुनिश्चित करने को कहा कि सभी 29 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी - बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने, फ्रिस्किंग (तलाशी) आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
मौके पर अपर समाहर्ता मो मुमताज अंसारी, नोडल पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री द्वारिका बैठा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया है, ताकि परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। जानकारी हो कि बोकारो जिला में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं।





0 Comments