55 टीबी के इलाजरत मरीजों को मिला पोषण मार्च 2026 माह का पोषाहार किट...
==============================
डालमिया भारत फाउंडेशन बालीडीह के द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कुल 55 टीबी के इलाजरत मरीजों को माह अक्टूबर, 2025 में छः माह के लिए गोद लिया गया था....
==============================
डालमिया भारत फाउंडेशन बालीडीह के द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कुल 55 टीबी के इलाजरत मरीजों को माह अक्टूबर, 2025 में छः माह के लिए गोद लिया गया था, जिसके आज दिनांक 02 अप्रैल, 2026 को मार्च माह का पोषाहार किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन-सह-जिला सीएसआर नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार के द्वारा डालमिया भारत फाउंडेशन बालीडीह की पूरी टीम को भारत सरकार द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन-सह-जिला सीएसआर नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार ने बताया कि डालमिया भारत फाउंडेशन, बालीडीह के सीएसआर (CSR) द्वारा प्रतिमाह अक्टूबर, 2025 से कुल 55 टीबी के इलाजरत मरीजों को भारत सरकार के मानक पोषाहार किट का वितरण किया गया। इसके तहत आज मार्च माह का पोषाहार किट का वितरण किया गया।








0 Comments