Translate

डीटीओ के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान

डीटीओ के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान

===================

हेलमेट नहीं पहनने को 60 दो-पहिया चालकों पर हुई कार्रवाई

===================

गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) श्रीमती मारुति मिंज के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों की गहन जांच की गई।

हेलमेट नहीं पहनने पर 60 चालकों पर कार्रवाई

जांच के क्रम में कुल 60 दो पहिया वाहन चालक ऐसे पाए गए, जिन्होंने हेलमेट का उपयोग नहीं किया था। ऐसे सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत जुर्माना लगाया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर काउंसलिंग

कार्रवाई के उपरांत सभी चालकों को बालीडीह थाना में बैठाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित काउंसलिंग दी गई। उन्हें हेलमेट की अनिवार्यता, उसके लाभ तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नियमों के पालन हेतु सख्त निर्देश

वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई।

अभियान रहेगा जारी: डीटीओ

बालीडीह थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments