डीसी – डीडीसी ने बेलून उड़ाकर किया बोकारो स्थापना महोत्सव का शुभारंभ
===================
01 से 29 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा बोकारो स्थापना महोत्सव
===================
आज पहली सीढ़ी है, इस एक माह में बोकारो के विकास के बयार को गति दिया जाएगाः उपायुक्त
===================
आम जतना के भरोसे पर खरा उतरना है, सभी विभाग वित्तीय वर्ष 26-27 की कार्ययोजना तैयार करेंगे
===================
जिलेवासियों को स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई - शुभकामनाएं, कहा कि हम बोकारोवासी हैं गर्व महसूस करें...
===================
कैंप टू स्थित जायका हैप्निंगस सभागार में जिला स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आफिसर आफ द मंथ का हुआ शुभारंभ – जिला कोषागार पदाधिकारी को डीसी ने प्रमाण पत्र सौंपा
===================
बोकारो जिला स्थापना महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को कैंप टू स्थित जायका हैप्निंग्स सभागार में उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार व अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बेलून उड़ाकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, गरिमा एवं जनभागीदारी के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त (डीसी) ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा बोकारो की समृद्ध विरासत और उज्ज्वल भविष्य पर प्रकाश डाला गया।
01 से 29 अप्रैल तक चलेगा स्थापना महोत्सव, विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला
जिला प्रशासन द्वारा 01 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक माह तक चलने वाले बोकारो स्थापना महोत्सव* के अंतर्गत *विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया जाएगा।
विकास का संकल्प - एक माह में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा बोकारो
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि जिले के समग्र विकास का संकल्प है। उन्होंने कहा, आज पहली सीढ़ी है, इस एक माह में बोकारो के विकास की बयार को गति दी जाएगी।
उन्होंने टीम बोकारो की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना तैयार करें तथा विकास योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकताओं में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनसेवा से जुड़े अन्य क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
जनता के विश्वास पर खरा उतरना प्रशासन की प्राथमिकता
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के विश्वास को बनाए रखना और उसे मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे विकास यात्रा में सहभागी बनें और बोकारोवासी होने पर गर्व महसूस करें।
35 वर्षों की विकास यात्रा, नई चुनौतियों के साथ आगे बढ़ता बोकारो
मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि बोकारो जिले का गठन 35 वर्ष पूर्व हुआ था और इन वर्षों में जिले ने औद्योगिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल), गोमिया का आईईएल, तेनुघाट डैम एवं लुगुबुरू पहाड़ जैसे महत्वपूर्ण स्थल न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में बोकारो की विशिष्ट पहचान स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए बोकारो निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।
ऑफिसर ऑफ द मंथ पहल से मिला प्रोत्साहन
इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा ऑफिसर ऑफ द मंथ पहल का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोत्साहित करना है। इस क्रम में आज जिला कोषागार पदाधिकारी (टीओ) श्री गुलाब चंद उरांव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) श्री रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान थिएटर फेस्टिवल, नुक्कड़ नाटक, ड्राइंग प्रतियोगिता, टैलेंट मीट, आदिवासी साहित्य चर्चा, विशेष पीटीएम, झारखंड आंदोलनकारियों के साथ संवाद, मीडिया मीट एवं एनआरआई इंटरैक्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चैंबर ऑफ कॉमर्स बैठक, इंडस्ट्रियल मीट, क्रिकेट मैच, पंचायत स्तरीय कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बैठक, स्वच्छता अभियान तथा “अनसीन हीरो” सम्मान समारोह जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जनभागीदारी और संवाद को मिला महत्व, मीडिया ने दिए सुझाव
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिनका प्रशासन द्वारा सकारात्मक संज्ञान लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनसहभागिता एवं संवाद ही विकास की नींव है और ऐसे आयोजनों से प्रशासन एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।
कार्यक्रम में डीसीएलआर चास श्री प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ मो. सफीक आलम, डीएसओ श्रीमती शालिनी खालको, डीएसडब्ल्यूओ श्रीमती सुमन गुप्ता, डीटीओ श्रीमती मारूति मिंज, जिला योजना पदाधिकारी श्री राज शर्मा, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी श्री पंकज दूबे, डीडीएमओ श्री शक्ति कुमार, पीओ श्री मानिकचंद्र प्रजापति समेत जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी - कर्मी आदि उपस्थित थे।











0 Comments