Translate

माननीय विधायक बेरमो के भतीजे को उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

माननीय विधायक बेरमो के भतीजे को उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि

===================

तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

===================

माननीय विधायक बेरमो, श्री जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के भतीजे स्व. अमीत सिंह उर्फ राजू के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है। 

इस दुःखद अवसर पर रविवार को उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने करगली, बेरमो स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उपायुक्त ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। 

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

Post a Comment

0 Comments