Translate

अखंड कीर्तन में शामिल हुए उपायुक्त, जिले की सुख-शांति व समृद्धि के लिए की प्रार्थना

अखंड कीर्तन में शामिल हुए उपायुक्त, जिले की सुख-शांति व समृद्धि के लिए की प्रार्थना

===================

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12सी/डी पवन स्टोर मोड़ स्थित राम जानकी क्लब द्वारा आयोजित अखंड कीर्तन कार्यक्रम में सोमवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा शामिल हुए। उनके आगमन पर क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने पूजा-अर्चना की और जिले की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों के बीच आपसी सद्भाव एवं एकता को मजबूत बनाते हैं।

अखंड कीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments