Translate

नमामि गंगे के तहत मेगा स्वच्छता अभियान जारी

नमामि गंगे के तहत मेगा स्वच्छता अभियान जारी...
===================
चास - फुसरो में चला व्यापक सफाई अभियान
===================

उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा के निर्देशानुसार नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक जिले में मेगा स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है।

चास व फुसरो में व्यापक सफाई अभियान

इसी क्रम में गुरुवार को चास नगर निगम एवं नगर परिषद फुसरो द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख बाजारों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा कचरे का समुचित निपटान सुनिश्चित किया गया।

नागरिकों को दिलाई गई स्वच्छता शपथ

अभियान के दौरान आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु स्वच्छता शपथ दिलाई गई। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की सक्रिय भागीदारी

इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निगम एवं नगर परिषद के कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

प्रशासन ने मेगा अभियान के समापन अवसर पर 22 अप्रैल 2026 को सभी आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments