Translate

जिले में बर्न यूनिट संचालन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

जिले में बर्न यूनिट संचालन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

===================

10 दिनों में टीम को राष्ट्रीय स्तर के बर्न यूनिट का अध्ययन करने का दिया निर्देश

===================

मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो में बर्न यूनिट का संचालन शुरू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

देश के प्रमुख अस्पतालों के मॉडल का किया जाएगा अध्ययन

उपायुक्त ने टीम को निर्देश दिया कि 10 दिनों के भीतर देश के प्रमुख बर्न यूनिट संचालित अस्पतालों का अध्ययन किया जाए। इस अध्ययन में उनके संचालन तंत्र, उपलब्ध संसाधन, मानवबल, उपकरण एवं प्रबंधन प्रणाली का विस्तृत विश्लेषण शामिल होगा, ताकि बोकारो में एक प्रभावी एवं मानक अनुरूप बर्न यूनिट अस्पताल स्थापित किया जा सके।

समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के साथ संचालित होगा बर्न यूनिट

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बर्न यूनिट के साथ-साथ अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का भी आकलन किया जाए। इसमें इमरजेंसी सेवाएं, आईसीयू, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, संक्रमण नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएं शामिल होंगी, ताकि मरीजों को समग्र उपचार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही, अस्पताल संचालन में आर्थिक सहयोग भी प्राप्त हो।

संचालन मॉडल एवं आरपीएफ तैयार करने को कहा

उपायुक्त ने सिविल सर्जन व टीम को निर्देश दिया कि अध्ययन के आधार पर एक व्यवहारिक संचालन मॉडल तैयार किया जाए। इसके साथ ही, बर्न यूनिट के संचालन हेतु आरएफपी का प्रारूप भी तैयार किया जाए। तैयार मॉडल एवं आरएफपी को आंतरिक निविदा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

मौके पर डा. संजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। 


Post a Comment

0 Comments