हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई
===================
समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते है कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम जनों की शिकायतों की क्रम वार सुनवाई की। शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, डीपीएलआर, सीओ चास/पेटरवार/नावाडीह/चंद्रपुरा और आपूर्ति से जुड़े विभिन्न मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।
सभी प्रखंडों में भी आयोजित हुआ जनता दरबार
निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





0 Comments