तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर जन जागरूकता लाने में युवाओं की सहभागिता जरूरी है- जिला परामर्शी, बोकारो...
================================
तम्बाकू, कैंसर के अलावा मानव शरीर में अन्य बीमारियां भी पैदा कर सकता है...
================================
छात्र तनाव से दूर रहने के लिए समय प्रबंधन का ध्यान रखें- डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा....
=================================
मानसिक समस्या के समाधान हेतु नशे का सहारा न लें- डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा....
==================================
आज दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के आदेशानुसार मानसिक स्वास्थ्य एवं तम्बाकू के दुष्परिणाम विषय पर चास कॉलेज चास के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत चास कालेज के प्राचार्या डॉ पी0 सी0 ठाकुर के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा मनोरोग चिकित्सक सदर अस्पताल, बोकारो एवं मो असलम जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो, छोटेलाल दास सोशल वर्कर सदर अस्पताल ने प्रतिभाग किया।
जिला परामर्शी ने सभी बच्चों को बताया कि तम्बाकू के अन्दर 4000 से अधिक जहरीले तत्व पाये जाते हैं जो बीमारी के कारण बन सकते हैं। यदि आप तम्बाकू का उपयोग करते हैं तो कैंसर के अलावा बालों का झडना, मोतियाबिन्द, दांत में सडन, फेफडो का कैंसर, दिल की बीमारी, पेट का अल्सर, बदरंग उंगलियां, विकृत शुक्राणु, गैंग्रीन के साथ साथ अस्थम व टी0बी0 होने की सम्भावना अधिक होती है। ऐसे मे ंहम सभी इससे बचें और यदि कोई अभी तम्बाकू का उपयोग करता है तो तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र सदर अस्पताल में सम्पर्क कर तम्बाकू के लत को छोडा जा सकता है।
डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा मनोरोग चिकित्सक सदर अस्पताल बोकारो द्वारा सभी विद्यार्थी को तनाव क्या है? इसके प्रकार जैसे सकारात्मक तनाव व नकारात्मक तनाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया गया कि सकारात्मक तनाव हमें समस्याओं का सामना करने के लिये प्रेरित करता है। सभी छात्रों को बताया गया कि तनाव के मुख्य कारण पढाई में अव्वल आना, आर्थिक तंगी होना, नींद न आना, पारिवारिक समस्या होना, दैनिक परेशानियां हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि आपको यह शारीरिक लक्षण महसूस हो जैसे थकान, सिरदर्द, नींद के पैटर्न में बदलाव, पाचन में बदलाव, खटटी डकार आना, सांस फूलना, भ्रम की स्थिति, निर्णय लेने मे कठिनाई व आत्म विश्वास की कमी महसूस हो तो आप समझ सकते है कि आपको मानसिक तनाव है।
डॉ प्रशान्त कुमार मिश्रा मनोरोग चिकित्सक सदर अस्पताल बोकारो ने सभी बच्चों व शिक्षको को बताया गया कि हम अपने आपको को तनाव से मुक्त रखने के लिये क्या तरीका अपना सकते है। इसके लिये सुगंध का सहारा लें, गर्म पानी से नहायें, शराब का सेवन बिल्कुल नही करें, योग करे, टाईम मैनेजमेन्ट के अनुसार कार्य करें, अपनी सीमाओं को समझें, बहसबाजी न करे, चाय काफी का सेवन कम करें आदि। डा0 मिश्रा द्वारा अन्त में सभी लोगों को बताया गया कि तनाव से आजकल हर कोई ग्रसित है। सभी शारीरिक और मानसिक परेशानियों का जड तनाव ही है। एक सामान्य सा लगने वाला तनाव भी कई बीमारियों को जन्म देता है जिससे छुटकारा पाना आसान नही होता है इस लिए छोटी छोटी बातो को मन पर हावी न होने दें।
कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्या डॉ पी0सी0 ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद स्वास्थ्य विभाग से डा0 प्रशान्त कुमार मिश्रा मनोरोग चिकित्सक सदर अस्पताल बोकारो एवं जिला परामर्शी मो0 असलम तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, सोशल वर्कर छोटेलाल दास, विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।




0 Comments