डीसी के निर्देश पर एसडीओ चास ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रिया से की बात
===================
उसकी समस्याओं को जाना, परीक्षा के लिए संत रविदास पब्लिक स्कूल विद्यालय प्रबंधन से किया बात - प्रिया की शिक्षा को मिला नया सहारा
===================
विद्यालय कक्षा 08 तक ही, डीईओ को आगे की पढ़ाई के लिए उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा में नामांकन को कहा
===================
दुर्घनाग्रस्त प्रिया के पिता के बेहतर उपचार के भी दिशा में प्रशासन कर रहा है कार्रवाई
===================
सोशल मीडिया हेंडल पर मामला प्रकाश में आने पर डीसी श्री अजय नाथ झा ने लिया संज्ञान, चास एसडीओ को दिया था जरूरी - निर्देश
===================
बोकारो के बी.एस.सिटी सेक्टर 04 जी की रहने वाली छात्रा प्रिया कुमारी के पिता के सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया। इस विपरीत परिस्थिति में प्रिया ने अपनी पढ़ाई जारी रखने की इच्छा नहीं छोड़ी और प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई।
सोशल मीडिया से प्रशासन तक पहुंची आवा
प्रिया की समस्या सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई, जिस पर उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए चास अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिए।
एसडीओ ने की सीधी बातचीत, समझी पूरी स्थिति
निर्देश के अनुपालन में एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा ने प्रिया से सीधे बातचीत कर उसकी समस्याओं को विस्तार से जाना और उसके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाए।
विशेष परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश
प्रिया की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए एसडीओ ने संत रविदास पब्लिक स्कूल के प्रबंधन से बात की। प्रबंधन ने मई माह के प्रथम सप्ताह में प्रिया के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने पर सहमति जताई है, ताकि वह अपनी शैक्षणिक प्रगति जारी रख सके। इस दौरान प्रिया को परीक्षा की तैयारी करने को कहा है।
आगे की पढ़ाई के लिए नामांकन सुनिश्चित
चूंकि संत रविदास पब्लिक स्कूल केवल कक्षा 08 तक ही संचालित है, इसलिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को निर्देशित किया गया है कि प्रिया का नामांकन आगे की पढ़ाई के लिए उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा में कराया जाए।
पिता के इलाज के लिए भी प्रशासन सक्रिय
प्रशासन द्वारा प्रिया कुमारी के घायल पिता के बेहतर इलाज की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में राहत मिल सके।
जरूरतमंदों के साथ प्रशासन खड़ा है
जिला प्रशासन ने पुनः यह स्पष्ट किया है कि शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता उसकी प्राथमिकता है, और ऐसे मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ मदद उपलब्ध कराई जाती रहेगी।



0 Comments