Translate

पेटरवार गेस्ट हाउस में मुख्य न्यायाधीश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, किया पौधरोपण

पेटरवार गेस्ट हाउस में मुख्य न्यायाधीश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, किया पौधरोपण

===================

शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचन्द्र सोनक को पेटरवार स्थित गेस्ट हाउस परिसर में पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण गरिमामय बना रहा।

धर्मपत्नी के साथ माननीय ने किया पौधरोपण

माननीय मुख्य न्यायाधीश ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गेस्ट हाउस परिसर में पौधरोपण किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक मानी गई।

जिला बॉर्डर पर हुआ आत्मीय स्वागत

इससे पूर्व, पेटरवार जिला बॉर्डर पर उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री नाथु सिंह मीणा ने पौधा भेंट कर माननीय मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

माननीय मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।

देवघर दौरे के क्रम में हुआ ठहराव

उल्लेखनीय हो कि माननीय मुख्य न्यायाधीश अपने देवघर दौरे के क्रम में कुछ समय के लिए परिवारजनों के साथ पेटरवार स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में ठहरे थे।

मौके पर जिला - अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments