डीसी ने विधि-व्यवस्था का किया समीक्षा बैठक, लापता सेजल समेत अन्य मामले की प्रगति पर की समीक्षा
===================
मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय कक्ष में विधि-व्यवस्था से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीपीओ चास श्री प्रवीण कुमार, सिटी डीएसपी श्री आलोक रंजन तथा पिंड्राजोरा थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा
बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
लापता मामले की अद्यतन स्थिति पर चर्चा
बैठक के दौरान पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उषा झा की पुत्री सेजल झा के लापता होने के मामले की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा मामले की प्रगति की जानकारी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से ली गई।
इस संबंध में एसडीपीओ चास ने अवगत कराया कि मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है तथा इस संदर्भ में एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
सीआइडी को सहयोग का दिया निर्देश
उपायुक्त ने मामले के शीघ्र एवं निष्पक्ष अनुसंधान हेतु सीआइडी को जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में इसके अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से जुड़े कई अन्य बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।




0 Comments