Translate

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, बोकारो के द्वारा DPS School, Bokaro, Sec-04 के कैंटीन को किया गया सील- अभिहित पदाधिकारी बोकारो

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, बोकारो के द्वारा DPS School, Bokaro, Sec-04 के कैंटीन को किया गया सील- अभिहित पदाधिकारी बोकारो....

=================================

DPS School Bokaro के केंटीन में मिली गड़बड़ी- अभिहित पदाधिकारी बोकारो....

=================================

DPS School Bokaro के कैंटीन में मिली कई कमियां- अभिहित पदाधिकारी बोकारो....

================================

आज दिनांक 23 अप्रैल, 2026 को डॉ अभय भूषण प्रसाद अभिहित पदाधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन बोकारो के निर्देशानुसार कार्यपालक दंडाधिकारी, चास श्रीमती जया कुमारी की उपस्थिति में श्रीमती गुलाब लकडा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, बोकारो, पुलिस पदाधिकारी एवं बल के द्वारा DPS School, Bokaro, Sec-04 के केंटीन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में केंटीन में मिली कई कमियां एवं गड़बड़ी के कारण कैंटीन को सील किया गया।

इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, नामकुम द्वारा ईमेल से प्राप्त शिकायत के आलोक में DPS School, Bokaro, Sec-04 के केंटीन का निरीक्षण किया गया। साथ हीं हल्दी पाउडर, मिर्चा पाउडर, बनस्पति तेल, एवं दही का नमुना संग्रह कर जांच हेतु पर नियमानुसार कार्यवाई के लिये भेजा गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती गुलाब लकड़ा के द्वारा बताया गया कि निरीक्षण के दौरान व्यवसाय स्थल से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम/विनियम 2011 के प्रावधानों / Schedule IV का उल्लघन के साथ -साथ निम्न कमियां पाई गई।

1. FSSAI License/Registration नहीं पाया गय।

2. विद्यालय प्रशासन के द्वारा निर्गत किसी प्रकार प्राधिकृत पत्र (Authority Letter) नहीं पाया गया।

3. खाद्य करोवारकत्ताओं का Pest Control, Medical Fitness नहीं पाया गया, परिसर में गंदगी का अम्बार पाया गया साथ ही कैंटिन में कार्यरत कर्मीयों Head Mask, Head Gloves Etc. नहीं पाया गया।

4. Lilon's Classic Mixed Pickle आचार एवं Testy Pixel (Vegeterion Mayonnaise) Expired Product पाया गया।

छापामारी टीम के द्वारा बताया गया कि स्कूल शिक्षक एवं प्रबंधन सदस्यों द्वारा निरीक्षण के कार्य में काफी व्यवधान पैदा किया गया। तदोपरान्त कार्यपालक दण्डाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व बल के सहयोग से उपरोक्त के उल्लघंन में निर्देशनुसार Canteen को अगले आदेश तक खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा गवाहों की उपस्थिति में Seal किया गया।

जांच टीम में कार्यापालक दण्डाधिकारी, चास श्रीमति जया कुमारी, श्रीमती गुलाब लकड़ा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, बोकारो, आनन्द कुमार के साथ पसाथ सेक्टर 4 थाना से पुलिस पदाधिकारी व बल उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments