मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- तेनुघाट गोल्डेन जुबिली मैदान मे 30 अप्रैल से तेनुघाट प्रीमियर लीग मैच का आयोजन किया जाएगा। जो डे नाइट मैच होगा। जिसका फाइनल 2 मई को होगा। जिसे लेकर 55 खिलाड़ियों को चुना गया है और जिसमें चार टीम बनेगी। जिसको लेकर 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन किया गया और 21 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया। मैच के लिए 55 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। साथ ही चार टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 25 अप्रैल को होगी, जिसमे चार ऑनर होंगे जो खिलाड़ियों को खरीदेंगे, चारों ऑनर को दो लाख पॉइंट्स खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मिलेंगे। एक टीम को कम से कम 12 खिलाड़ियों को खरीदना होगा। उसके बाद 30 अप्रैल से गोल्डेन जुबिली मैदान में मैच शुरू होगा। उक्त जानकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया।




0 Comments