मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पद पर निर्वाचित अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव के 22 अप्रैल को तेनुघाट आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उन्हें गर्म जोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में ने अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को बुके (फूलों का गुच्छा) और माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अधिवक्तागण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि, अधिवक्ता मृत्युजंय कुमार श्रीवास्तव बोकारो में प्रैक्टिस करते हैं। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वे तेनुघाट पहुंचे थे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि हमारे जिला के अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव की जीत पूरे झारखंड के वकील समुदाय के लिए गर्व की बात है। वहीं अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद ने कहा कि श्री श्रीवास्तव लगातार बार काउंसिल के सदस्य के रूप में जीत दर्ज किया, यह दर्शाता है कि वह अधिवक्ता के हित में काम करते हैं इसलिए उन्हें चुन कर बार काउंसिल में भेजा गया है कि वह फिर अधिवक्ता हित मे काम करें। आगे उन्होंने विश्वास जताया कि मृत्युजंय कुमार श्रीवास्तव बार काउंसिल में अधिवक्ताओं के हितों, न्याय व्यवस्था और पेशेवर मुद्दों पर मजबूती से काम करेंगे।मौके पर अधिवक्ता मृत्युजंय कुमार श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी में वे वकीलों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपालिका को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।स्वागत करते समय वरीय अधिवक्ता मदन गोपाल वर्मा, राम विश्वास महथा, अरुण कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, वकील महतो, मनबोध कुमार दे, अशोक कुमार दे, अजीत कुमार लाल, सुभाष कटरियार, बीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, कुमार श्रीवास्तव, बैद्यनाथ शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, पी सी दास, रवींद्र नाथ बोस, हरे कृष्णा सिंह, रतन कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद, रोहित पराशर, जीवन सागर, तेजू करमाली, कुंदन कुमार सिन्हा, सरवर, कृष्णा कुमार सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।



0 Comments