Translate

समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया, आम नागरिकों की समस्याओं का किया गया निष्पादन


समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया, आम नागरिकों की समस्याओं का किया गया निष्पादन

■ *जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर प्राप्त हुए आवेदन।*

■ *संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश।*
समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, आवास योजना, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें एवं मांगें शामिल थीं।*

*जनता दरबार के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवेदनों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं, शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*

*इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कहा गया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।*

Post a Comment

0 Comments