Translate

कैंटाबिल ने झारखंड में बढ़ाया रिटेल नेटवर्क, जमशेदपुर में खोला नया स्टोर

कैंटाबिल ने झारखंड में बढ़ाया रिटेल नेटवर्क, जमशेदपुर में खोला नया स्टोर

जमशेदपुर - देश की प्रमुख परिधान निर्माता एवं रिटेल कंपनी कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने झारखंड में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए जमशेदपुर में अपना तीसरा स्टोर शुरू किया है। यह नया स्टोर रोड नंबर-17, केपीएस स्कूल के निकट, जवाहर नगर, मानगो, जमशेदपुर में स्थित है। लगभग 1200 वर्गफुट क्षेत्र में फैला यह स्टोर कंपनी की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
नए स्टोर में पुरुषों के लिए कैजुअल, पार्टी एवं फॉर्मल वियर के साथ-साथ ट्रेंडी एक्सेसरीज का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक फैशन और प्रीमियम क्वालिटी का बेहतरीन शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक दीपक बंसल ने कहा कि जमशेदपुर में पुरुषों और एक्सेसरीज के लिए विशेष स्टोर शुरू करना कंपनी के लिए बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि मिड-प्रीमियम फैशन सेगमेंट में कैंटाबिल को ग्राहकों का भरपूर प्यार और विश्वास मिला है। नया स्टोर ग्राहकों को फैशन-फॉरवर्ड परिधानों और आधुनिक एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने बताया कि कैंटाबिल पूरे भारत में लगातार अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और आने वाले वर्षों में भी कंपनी नए शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
साल 2000 में स्थापित कैंटाबिल ने पिछले 25 वर्षों में फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। कंपनी ने पुरुषों के परिधानों के साथ शुरुआत की थी, जबकि महिलाओं के वस्त्र वर्ष 2007 और बच्चों की रेंज वर्ष 2018 में लॉन्च की गई। इसके अलावा कंपनी ने वर्ष 2023 में एथलीजर वियर और फुटवियर सेगमेंट में भी कदम रखा।
आज कैंटाबिल शर्ट, ट्राउजर, डेनिम, सूट, ब्लेज़र, जैकेट और विभिन्न फैशन एक्सेसरीज के जरिए ग्राहकों को संपूर्ण फैशन अनुभव उपलब्ध करा रहा है। कंपनी के उत्पाद देश के प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ कैंटाबिल के एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments