Translate

Pre-SIR गतिविधि के तहत प्रशिक्षण सह परिचय कार्यक्रम का किया गया आयोजन


Pre-SIR गतिविधि के तहत प्रशिक्षण सह परिचय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

■ *बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।*

■ *मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के प्रभावी एवं पारदर्शी संचालन पर दिया गया जोर।*

■ *कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं तथा अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हों : प्रखंड विकास पदाधिकारी*
 उपायुक्त गोड्डा के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा श्री दयानंद जयसवाल की अध्यक्षता में प्रखंड गोड्डा में Pre-SIR गतिविधि के तहत बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के लिए प्रशिक्षण सह परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, दायित्वों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों के सफल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।*

*प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित सभी बीएलओ एवं बीएलए-2 को निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भूमिका को गंभीरता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो।*

*प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।*

*प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।*

*इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 उपस्थित थे।*
 ================
*#TeamPRD(Godda)*

Post a Comment

0 Comments