Translate

जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।


जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने पर दिया गया जोर

लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन एवं लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश
समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली, राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, शिकायत निवारण एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।*

*बैठक के दौरान उपायुक्त  ने जिले के सभी प्रखंडों में संचालित जन वितरण प्रणाली की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभुकों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।*

*उपायुक्त ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही सभी पात्र लाभुकों का ई-केवाईसी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कोई भी योग्य लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।*

*बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करने तथा वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोड्डा के द्वारा झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS),राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA),सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, दाल भात योजना,वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC),वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC)स्मार्ट पीडीएस (Smart PDS) योजना के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।*

*बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत  पीएम जन-मन (PM-JANMAN) योजना के तहत प्रस्तुत 'हाउस हेड' (गृहस्वामी) डेटा  प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि उक्त योजना का उद्देश्य सुंदर पहाड़ी प्रखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के उत्थान के लिए सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।*

*बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता, गोड्डा श्री  अविनाश पूर्णेन्दु,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments