पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेन्स का आयोजन 05 जून को
■ *प्रशासन, समुदाय एवं नागरिक समाज के बीच संवाद, समन्वय और साझा समझ विकसित करने पर रहेगा विशेष जोर।*
■ *पेसा नियमावली के प्रावधानों एवं ग्राम सभाओं की भूमिका को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित होगा सम्मेलन।*
====================
*जिला प्रशासन, गोड्डा द्वारा पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 (पेसा नियमावली) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तथा प्रशासन, समुदाय एवं नागरिक समाज के बीच समन्वित संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेन्स का आयोजन किया जा रहा है।*
*यह महत्वपूर्ण सम्मेलन दिनांक 05 जून 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से डीआरडीए सभागार, गोड्डा में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित होगा।*


0 Comments