Translate

गिरिडीह जिला केजमुआ में इको पार्क में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर विधायक मंजू कुमारी गंभीर, किया निरीक्षण।

 
गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित इको पार्क में हाल के दिनों में बढ़ रही मारपीट, असामाजिक गतिविधियों तथा पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर उठ रही शिकायतों के बीच विधायक मंजू कुमारी ने पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

वंही निरीक्षण के दौरान विधायक ने पार्क परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने, नियमित गश्ती सुनिश्चित करने तथा निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इको पार्क क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों, महिलाओं, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का समुचित विकास एवं आम जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही विधायक द्वारा 

निरीक्षण के दौरान पार्क की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर चर्चा की गई। विधायक ने उम्मीद जताई कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से पर्यटकों का विश्वास बढ़ेगा और इको पार्क एक सुरक्षित एवं आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

Post a Comment

0 Comments