Translate

परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय क्षतिपूर्ति उप समिति की बैठक संपन्न


परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय क्षतिपूर्ति उप समिति की बैठक संपन्न

■ *परिवार नियोजन सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं लाभार्थियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाए:-उपायुक्त*
 समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय क्षतिपूर्ति उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, लाभार्थियों को प्रदत्त सेवाओं तथा क्षतिपूर्ति संबंधी प्रावधानों की समीक्षा की गई।*


*बैठक के दौरान उपायुक्त ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का संचालन निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए तथा 3 लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं क्षतिपूर्ति संबंधी प्रावधानों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।*

*उपायुक्त ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जनजागरूकता  गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।*

*बैठक में परिवार नियोजन सेवाओं से संबंधित प्राप्त प्रतिवेदनों, मामलों एवं क्षतिपूर्ति दावों की समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि कार्यक्रम के अंतर्गत किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा दावे का निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के तहत पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए।*

*उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने लाभार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन एवं कार्यक्रम की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।*

*बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री विस्पुते श्रीकांत यशवंत, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर श्री पवन बाघ ,सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।*
 

Post a Comment

0 Comments