Translate

गिरिडीह नगर निगम में ₹17.39 करोड़ की 119 विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास,

 
गिरिडीह, नगर निगम परिसर में सोमवार को झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने ₹17.39 करोड़ की लागत से स्वीकृत 119 विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, उपायुक्त सहित नगर निगम के कमिश्नर, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 

इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और विकास को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही 

उन्होंने संवेदकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कम दर पर टेंडर लेने वाले संवेदकों के कार्यों की विशेष निगरानी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया, ताकि सभी योजनाएं तय गुणवत्ता के मानकों के साथ पूरी हों। 

वंही इस मौके पर कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा और उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में शहर की मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय लोगों ने भी विकास योजनाओं के शिलान्यास का स्वागत करते हुए इनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की उम्मीद जताई।

Post a Comment

0 Comments