Translate

31 जुलाई को गोड्डा में माप-तौल एवं खाद्य सुरक्षा जागरूकता सह समाधान शिविर का होगा आयोजन


31 जुलाई को गोड्डा में माप-तौल एवं खाद्य सुरक्षा जागरूकता सह समाधान शिविर का होगा आयोजन

■ *नगर परिषद क्षेत्र के उपभोक्ताओं एवं दुकानदारों को माप-तौल अधिनियम, खाद्य सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस संबंधी प्रावधानों की दी जाएगी विस्तृत जानकारी।*

■ *लंबित मामलों के निष्पादन एवं दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी रहेंगे उपस्थित।*

====================
 *नगर परिषद क्षेत्र के उपभोक्ताओं एवं दुकानदारों को माप-तौल अधिनियम तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने एवं लंबित मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से दिनांक 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक सुभदा बैंक्वेट हॉल, गोड्डा में विशेष जागरूकता एवं समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।*


*इस दौरान माप-तौल पदाधिकारी, गोड्डा तथा जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा  जिले के व्यापारियों, दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं को माप-तौल संबंधी प्रावधानों, खाद्य सुरक्षा मानकों, लाइसेंस, पंजीकरण, उपभोक्ता अधिकारों तथा संबंधित विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही व्यापारियों एवं आम नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा तथा लंबित मामलों का नियमानुसार निष्पादन भी किया जाएगा।*

*उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि अधिक से अधिक दुकानदार एवं उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठा सकें।*

*नगर परिषद , गोड्डा को निर्देशित किया गया है कि व्यापारिक संगठनों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।*

*जिला प्रशासन ने नगर परिषद क्षेत्र के सभी दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों, व्यापारिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर माप-तौल एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं लंबित मामलों का समाधान करेंगे 

Post a Comment

0 Comments