Translate

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 शातिर लुटेरे गि,रफ्तार, ह,थियार, बाइक और लूट की रकम बरामद

 

पचंबा थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी से ₹2.07 लाख की लूट का खुलासा, एसआईटी की कार्रवाई में गिरोह का पर्दाफाश; पूर्व की लूटकांड में भी संलिप्तता स्वीकार।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने पचंबा थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित लूटकांड का खुलासा करते हुए पांच शातिर अ,पराधियों की गि,रफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने आ,रोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त ह,थियार, जिंदा का,रतूस, दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल तथा लूट की राशि का हिस्सा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई 2026 की सुबह मोहानपुर वन विभाग कार्यालय के सामने गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार अ,पराधियों ने ह,थियार के बल पर एक मछली व्यवसायी से ₹2 लाख 7 हजार लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) रूपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।

तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार वर्मा, पप्पू प्रसाद वर्मा, विजय राय उर्फ बाबा, अशोक दास और शंकर दास उर्फ भांगड़ा को गि,रफ्तार किया। पूछताछ में आ,रोपियों ने इस लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही 2 जुलाई 2026 को गांडेय थाना क्षेत्र के बंधाबाद में फाइनेंस कर्मी से ₹1.46 लाख की लूट में भी शामिल होने की बात कबूल की।

वही गि,रफ्तारी के दौरान बरामद सामान में दो देसी कट्टा

तीन जिंदा कारतूस

घटना में प्रयुक्त दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल

लूटी गई रकम में से ₹10 हजार नकद

पुलिस के अनुसार गि,रफ्तार अ,पराधियों में कुछ के खिलाफ पहले से लूट, डकैती, चोरी और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर आ,पराधिक मामले दर्ज हैं। पूरे अभियान में एसआईटी, पचंबा थाना, गांडेय थाना, बेंगाबाद थाना, अनुसंधान सेल और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अ,पराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और संगठित अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments