Translate

कांग्रेस पार्टी गिरिडीह के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा एवं उप महापोर सुमित कुमार से निगम कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।

कांग्रेस पार्टी गिरिडीह के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने शुक्रवार को गिरिडीह नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा एवं उप महापोर सुमित कुमार से निगम कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान इनके साथ ब्रह्मऋषि समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह भी थे । इस मुलाकात को लेकर धनंजय सिंह ने बताया कि मिलने का उद्देश्य यह था कि सावन मास शुरू की चुकी है शहर के प्रमुख मार्गो, सार्वजनिक स्थलों एवं मंदिरों में विशेष साफ सफाई हो इसे एक अभियान के रूप में चलाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।श्री सिंह ने कहा कि, चुकी यह शहर नगर विकास मंत्री का गृह क्षेत्र है तो निश्चित रूप से नगर निगम की और अधिक जवाबदेही बनती है कि शहर को स्वच्छ रखें। इस दौरान 

धनंजय सिंह महापौर से यह भी शिकायत किया की शहर के 36 वार्डों में कई वार्ड के वार्ड पार्षद चुनाव जीतने के बाद जो उन्हें वोट नहीं दिए हैं, उन्हें उपेक्षित रखते हैं ,

ऐसे छोटे-छोटे कई कार्य है जिनमें वार्ड पार्षद का हस्ताक्षर आवश्यक होता है जो वो नहीं करते है, महापौर ने कहा कि शिकायत मिली है अगर वार्ड पार्षद हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो जनता मेरे पास आए उनका काम होगा। 

धनंजय सिंह ने यह भी जानना चाहा कि जो मोहल्ले के रोड है वह किस तरह से ।बनाए जाएंगे पीसीसी या पेपर ब्लॉक से महापौर ने कहा जहां जैसी जरूरत होगी उसी अनुरूप कार्य किए जाएंगे। 

 सिंह ने वार्ड 9 के डॉक्टर देव के घर से जो शास्त्री नगर रोड जाती है वह काफी जर्जर हो चुकी है उसे ठीक कराया जाए।

Post a Comment

0 Comments