मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथु सिंह मीना के निर्देश पर तेनुघाट ओपी में प्रभारी भजन लाल महतो के द्वारा अंचल निरीक्षक अशोक दास एवं पेटरवार प्रखंड के अमीन प्रशांत कुमार के उपस्थिति में थाना दिवस मनाया गया। जिसमें जमीन से संबंधित उलगड्डा पंचायत एवं चांपी पंचायत के एक एक मामलों का निष्पादन किया गया। जमीन से संबंधित एवं अन्य मामूली विवाद को थाना स्तर से निष्पादित करने का पुलिस प्रशासन का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। एक समाज एवं गरीब परिवार को काफी सहूलियत होगा छोटी छोटी बातों के लिए विवाद काफी बड़ा साबित कभी कभी हो जाता है ग्रामीणों का कहना है।
इस मौके पर समझ सेवी विजय कुमार महतो, रामजी साव, अमृत सिंह, जालिम सिंह, लखु सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



0 Comments