Translate

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक,पचम्बा चौक पर बुधवार देर शाम को विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक,पचम्बा चौक पर बुधवार देर शाम को विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।इस अभियान का नेतृत्व पचम्बा थाना के सब इंस्पेक्टर रंजीत पिंगुआ कर रहे थे। वहीं पुलिस द्वारा इस चेकिंग अभियान को पिछले दिन इस इलाके में हुए आपराधिक वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है,ताकि इस एरिया में किसी प्रकार का क्राइम ना हो।

Post a Comment

0 Comments