गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री कबीर ज्ञान मंदिर गिरिडीह में भव्य गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सहित बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सद्गुरु मां ज्ञान का पूजन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम में बच्चों ने गुरु भक्ति पर आधारित भावनृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वहीं भजन संध्या और गुरु महिमा पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया अपने संदेश में सद्गुरु मां ज्ञान ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन सफल होता है। उन्होंने भगवान शिव को आदिगुरु बताते हुए गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आज्ञापालन का संदेश दिया तथा कहा कि सच्ची गुरु भक्ति से जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त होती है। इस मौके पर भक्त जनों के लिए भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया था।वही इस पूरे महोत्सव को सफल बनाने में श्री कबीर ज्ञान मंदिर के पदाधिकारी तथा कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।








0 Comments