Translate

गिरिडीह नगर निगम की बोर्ड बैठक हुई संपन्न, नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू हुए शामिल।

 
सोमवार को गिरिडीह नगर निगम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा उप महापौर सुमित कुमार, नगर निगम आयुक्त विजय सिंह बिरूआ तमाम वार्ड पार्षद, अधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

बोर्ड बैठक में शहर के विकास कार्यों, पेयजल, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विकास योजनाओं की समीक्षा और नए प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Post a Comment

0 Comments