Translate

मर्सी हॉस्पिटल के निःशुल्क परामर्श शिविर में 290 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

गिरिडीह के पहले मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित निःशुल्क परामर्श शिविर में 290 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया। सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में गिरिडीह एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

शिविर में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अनुज अनिल लड्डा, ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. रोईश उद्दीन, मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मो. शहज़ाद शेख, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल एवं डॉ. समीक्षा सोनथालिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहाबादी तथा डॉ. सौरभ जगनानी (सेवानिवृत्त), रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. निकेश सिंह, ईएनटी (कान, नाक एवं गला) विशेषज्ञ डॉ. विवेक डोकानिया, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गेडा, (एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर) विशेषज्ञ डॉ. आतिफ परवेज, तथा गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए।

शिविर के दौरान मरीजों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही आवश्यकता अनुसार 2D Echo एवं PFT जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। अस्पताल द्वारा विभिन्न जांच एवं उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई, जिसका लाभ बड़ी संख्या में मरीजों ने उठाया।

मर्सी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. पी. एच. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य गिरिडीह एवं आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में 290 से अधिक मरीजों की सहभागिता यह दर्शाती है कि जिले में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आगे भी समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

अस्पताल प्रबंधन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित कर जिलेवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments