Translate

झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज तेनुघाट के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने एक पत्र प्रेषित कर बताया

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज तेनुघाट के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने एक पत्र प्रेषित कर बताया कि कार्यपालक अभियंता द्वारा कार्यभारित स्थापना में कार्यरत उपेंद्र मांझी नलकूप खलासी के मासिक वेतन से सामान्य भविष्य निधि में अंशदान के रूप में वर्ष 1981 से 1986 तक काटी गई राशि का भुगतान करने के बजाय टालमटोल की नीति अपनाकर अनावश्यक पत्राचार कर ब्याज की राशि का बोझ विभाग पर डाला जा रहा है। ज्ञात हो कि श्री मांझी दिनांक 31/12 /2020 को ही सेवानिवृत हो चुके हैं। श्री मांझी द्वारा सेवा काल से लेकर आज तक अपने भुगतान के लिए अनुरोध किया जा रहा है। परंतु कार्यपालक अभियंता द्वारा अनावश्यक पत्राचार कर टालमटोल किया जा रहा है जो उचित नहीं है। इसलिए झारखंड पेंशन कल्याण समाज अनुमंडल शाखा बेरमो तेनुघाट इस पत्र के द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड रांची के माननीय मंत्री से अनुरोध करती है कि वह अपने स्तर से आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यथाशीघ्र अदयतन ब्याज सहित भुगतान करना की दिशा में कार्रवाई कराने की कृपा करें। अन्यथा बाध्य होकर भुगतान हेतु न्यायालय की शरण में लेना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments