आज दिनांक 01.08.26 को आर के महिला महाविद्यालय गिरिडीह में आर के महिला महाविद्यालय का 48वाँ स्थापना दिवस गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीसी महालनोबिस और रानी महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। प्राचार्य डॉ कृष्णानन्द शर्मा ने महाविद्यालय परिवार की गौरवशाली उपलब्धियों को स्मरण करते हुए कहा स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संस्थान के मूल्यों, आदर्शों और उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है।इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ मधुश्री सेन सान्याल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने वकतव्य में महाविद्यालय की विकास यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों प्रकाश डाला और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ अनुज कुमार ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।समारोह में डॉ संजीव कुमार सिन्हा,डॉ मनीषा रतन होरो ,प्रो रेणुका साहू,डॉ पूनम प्रभा मुंडू, डॉ दीपिका कुमारी , डॉ ज्योति चौधरी तथा सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।





0 Comments