मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- राजकीयकृत मध्य विद्यालय तेनुघाट में झारखंड सरकार साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यालय की 43 छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। साथ ही लगभग दो सौ विद्यार्थियों के बिच बैग का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर स्थानीय मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं पंचायत समिति सदस्य अजित कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।मुखिया ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थी की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी की लहर साफ दिखाई दी। छात्राओं ने सरकार और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमलोगों को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, शिक्षक कृष्ण कुमार तथा शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सरोज कुमार आदि उपस्थित रहे।





0 Comments