Translate

अग्निवीरवायु भर्ती के रेजिस्ट्रेशन दिनांक 07.11.2022 से 23.11.2022 तक।

गोपाल शर्मा 

झारखंड/ साहेबगंज 

भारतीय वायुसेना ने नई अग्निवीरवायु भर्ती की तारीख़ों की घोषणा कर दी है।वायु सेना ने जानकारी दी है कि नई भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 07 नवम्बर से 23 नवंबर 2022 तक होगा। वहीं भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 में किया जाएगा।


भर्ती से संबंधित पूरा नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर रिलीज़ किया गया है।

 ग़ौरतलब है कि वायु सेना की ओर से अग्निवीरवायु 2022 की भर्ती की जा चुकी है। अब 2023 के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।


जानकारी के लिए बता दें जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2023 (Indian Air Force Agniveer Recruitment 2023) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। राजस्थान लैब असिस्टेंट (साइंस) परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट्स को चयन के अगले राउंड में भाग लेना होगा।


अग्निवीर भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक़ पुरुष और महिला उम्मीदवार दोनों अपना रेजिस्ट्रेशन करा सकतें हैं


"अपडेट के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबपोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.''


क्या है इसके लिए योग्यता

मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो. साथ ही कक्षा 12वीं / इंटरमीडिएट / समकक्ष परीक्षा में अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए या तीन साल की इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम करने वाले छात्र भी भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वहीं साइंस के अलावा अन्य विषयों के लिए 50 फ़ीसदी अंकों के साथ 12 वीं पास एवं अंग्रेज़ी में न्यूनतम 50 फ़ीसदी अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।


आग्निवीर बनने के लिए उम्र

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को न्यूनमत उम्र 17.5 साल और अधिकतम 21 साल ( 17 जून 2022 और 17 दिसंबर 2005 के बीज)  होनी चाहिए।



Post a Comment

0 Comments