Translate

विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घर आयकर का छापा

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के बेरमो ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास पर आयकर विभाग का छापा



अमित कुमार की रिपोर्ट

विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के घर आयकर का छापा

https://youtu.be/miEhuig_2qw

झारखंड के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। इसके अलावा गोड्डा के एक और विधायक के यहां आयकर की टीम पहुंची है।

गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने यह जानकारी 4 नवंबर को ट्वीट कर दी है। उन्‍होंने लिखा है, ‘ सीटी विधायक व विधायक अनूप सिंह पर आयकर विभाग का छापा।‘

जानकारी हो कि डॉ दूबे ने बेरमो विधायक अनूप सिंह के खिलाफ ईडी, आयकर सहित कई एजेंसियों को शिकायत की थी। उनके खिलाफ जांच करने का आग्रह किया था।

जानकारी हो कि अनूप सिंह कांग्रेस के विधायक हैं। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में वह जीते हैं। दिवंगत राजेंद्र सिंह कोयला उद्योग के बड़े नेताओं में एक थे।

https://twitter.com/nishikant_dubey/status/1588360852503425024?t=UONPwAk-Ix_mAeeek6TjEA&s=19

Post a Comment

0 Comments