Translate

रांची। इप्टा का 15 वां राष्ट्रीय सम्मेलन डाल्टनगंज में 17 मार्च से 19 मार्च 2023 तक होने जा रहा है।

रांची। इप्टा का 15 वां राष्ट्रीय सम्मेलन डाल्टनगंज में 17 मार्च से 19 मार्च 2023 तक होने जा रहा है।  इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है । पूरे झारखंड प्रदेश से और दूसरे राज्यों से भी इप्टा से जुड़े हुए कलाकार, साहित्यकार , बुद्धिजीवी गण पहुंच रहे हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची इप्टा से भी दस कलाकारों की टीम भी 17 मार्च को रांची से डालटेनगंज के लिए रवाना होगी। इसकी जानकारी रांची जिला इप्टा के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने दी । पत्रकारों को संबोधित करते हुए पंकज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड इप्टा ने जन आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन झारखंड के वीर सपूत शहीद नीलांबर पितांबर की धरती पर कार्यक्रम करने जा रही है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़े हुए भी कलाकार आएंगे और चर्चीत लोक गायिका नेहा सिंह राठौर,पदमश्री मधु मंसूरी हसमुख अंतराष्ट्रीय सूफी गायक  मीर  मुख्तयार अली  तनवीर अख्तर  निर्देशक अमिताभ पांडे  मुख्य रूप से शामिल होंगे ।  वही झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्यामल  मलिक ने बताया कि लंबे समय के बाद इप्टा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें लोक गायिका, लोक न‌त्य,नाटक ,साहित्य पर चर्चाएं सहित कई कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड सहित बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से  कलाकार, बुद्धिजीवी, साहित्यकार  मौजूद रहेंगे ।भाकपा के।राज्य सभा के सांसद कॉम विनोय विश्वम भी शामिल होंगे। रांची से जाने वाली टीम में मुख्य रूप से अध्यक्ष पंकज मिश्रा,  कार्यकारी अध्यक्ष श्यामल मलिक, सचिव सुमेधा मलिक, प्रसिद्ध चित्रकार प्रवीण करमाकर, रंगकर्मी ऋषिकेश लाल, परवेज कुरेशी, हिमांशु बॉस, श्यामल सोंटा सहित गणमान्य लोग शामिल हैं। प्रेस वार्ता के मौके पर अध्यक्ष पंकज मिश्रा ,श्यामल मलिक, सैयद मोहम्मद इशराफिल,  अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments