Translate

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाया गया


 गांधी चौक स्थित मोदी धर्मशाला में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। मौके पर जिला संघचालक ब्रजनंदन प्रसाद ने डाॅ हेडगेवार के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया। विभाग सह कार्यवाह मुकेश रंजन सिंह ने कहा कि हम सभी संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मोत्सव पर एकत्रित हुए हैं। बहुत सारे लोग भूल चुके हैं कि हमारा नववर्ष आज से प्रारंभ हो रहा है। भारतीय संस्कृति में उत्सव हमारे प्राण हैं। आज का दिन हिंदू समाज के लिए एक नया सवेरा लेकर आया है। सार्थक जीवन जीने की कला हमें संघ की नित्य शाखा से मिलती है। व्यक्ति निर्माण का कार्य संघ निष्काम भाव से कर रहा है। डॉ हेडगेवार ने सन 1925 में संघ की स्थापना कर व्यक्तित्व निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था। आज 50 से अधिक देशों में 50 संगठनों के माध्यम से संघ अपना कार्य कर रहा है। हमारी कालगणना ग्रह, नक्षत्रों के माध्यम से होता है। हमारा पंचांग वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है। ऋतु परिवर्तन के साथ-साथ प्रकृति में अनेक प्रकार के परिवर्तन होते हैं। संघ मूल विचार को लेकर चलने वाला संगठन है। जो हमारी संस्कृति के अनुरूप चलेगा वह हमारा सहोदर है। भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।कहा कि हर लोगों को यह एहसास होना चाहिए कि जिस धरती से प्राप्त अन्न को हम सभी ग्रहण करते हैं सभी उसके ऋणी हैं। भारतमाता की जय एवं वंदे मातरम के जयकारे से देश हमेशा गौरवान्वित महसूस करता है।मौके पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने संघ प्रार्थना किया। उत्सव को सफल बनाने में नलिन कुमार, सचिन बर्मन, संतोष खत्री, राजेश शर्मा, धर्मवीर राय, सुजीत भदानी, आलोक, रोहित, सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रो विनीता कुमारी, शिवकुमार चौधरी, मनीष, अनुराग कुमार, संत कुमार लल्लू आदि उपस्थित थे l

Post a Comment

0 Comments