झारखंड/ साहेबगंज
आज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कृषि, सहकारिता, पशुपालन, गव्य, भूमि संरक्षण, मत्स्य, एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री यादव ने बीज विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत किसानों का निबंधन की जानकारी ली इस क्रम में बताया गया कि अभी तक कुल 33961 किसानों का निबंधन किया गया है।
इसी संबंध में उपायुक्त श्री यादव ने कृषि पदाधिकारी को अलग-अलग क्वालिटी के धान का बिछड़ा लगाने का निर्देश दिया।
बैठक करते उपायुक्त
इस दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत जिले में कृषि माफी के योग्य लाभ किसानों की सूची के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूर्व में ऋण माफी के अंतर्गत हुए कार्यों की प्रगति तथा इसे और गति देते हुए संबंधित सभी योग्य किसानों की सूची जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
पशुपालन एवं गव्य विकास की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से पशु को मिलने वाले चारा की उपलब्धता की जानकारी, मुख्यमंत्री पशुधन योजना की जानकारी ली, पशुओं में हो रहे टीकाकरण कार्य की जानकारी ली इसमें संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के 89% पशुओं का टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान उन्होंने पशुधन योजना अंतर्गत अभी तक हुए प्रगति की समीक्षा की एवं संबंधित सभी योजनाओं के संचालन हेतु अपने लक्ष्य को पूर्ण करने एवं जन कल्याण के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इन योजनाओं को शत प्रतिशत ग्रामीणों तक पहुंचा कर उन्हें इसका लाभ देने का निर्देश दिया।
सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री यादव ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत हुए भुगतान की जानकारी ली वही झारखंड राज्य फसल राहत योजना (रबी) में हो रहे किसानों का निबंधन की जानकारी ली इस संबंध में बताया गया कि अभी तक 42016 किसानों का निबंधन किया जा चुका है।
इसी क्रम में उपायुक्त श्री यादव ने प्रखंड वार बन रहे कोल्ड स्टोरेज की जानकारी ली इसमें बताया गया कि पटना प्रखंड को छोड़ बाकी प्रखंडों में कार्य पूर्ण हो चुका है इस संबंध में उपायुक्त ने इसे जल्द चालू करने हेतु निर्देशित किया।
भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं तलाब, प्रोक्यूरेशन टैंक, डीप बोरिंग, पंपसेट वितरण, कृषि यंत्र की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दियार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं अनुपस्थित थे।




0 Comments