Translate

अग्नि काण्ड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पीड़ित परिवारों को दिया राहत सामग्री।


गोपाल शर्मा 
झारखंड/ साहेबगंज
     मंडरो प्रखंड अंतर्गत बच्चा पंचायत के घाघरा गांव में हुए भीषण अग्नि काण्ड के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को संवेदना व्यक्त किया। साथ ही पीड़ित परिजनों के भीषण अग्नि काण्ड से हुए जानमाल के नुकसान का जायजा लिया, जिसके पश्चात उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव योजनाओं का लाभ देने को कहा। उन्होंने पीड़ित परिवार को राहत सामग्री भी दिया। इस दौरान हेमलाल मुर्मू के अलावे दर्जनों जेएमएम कार्यकर्त्ता मौजूद थें।

Post a Comment

0 Comments