हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ सचिवालय घेराव को लेकर रांची मे हुए पुलिस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता चोटे आई
प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने रांची में सचिवालय घेराव के कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण की गई लाठीचार्ज का कड़ी निंदा की है । और कहा कि शांतिप्रिय तरीके से लोकतांत्रिक मांग करने वाले कार्यकर्ताओं पर ऐसे लाठी बरसाया गया, मानो वह कोई राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, आतंकवादी हो। इस घटना में गिरिडीह के दिनेश यादव समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हैं । जिसमें चतरा के सांसद सुनील कुमार भी शामिल है । घटना के विरोध में बुधवार को 12 अप्रैल को सभी मंडलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे । इसके पूर्व गिरिडीह जिला से हजारों कार्यकर्ता रांची रवाना हो गए थे। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, महासचिव सुभाष सिन्हा, संदीप गणेश, मंत्री नवीन सिन्हा काफी लोग शामिल हैं ।


0 Comments