रानीश्वर में पुराने मकान की दीवार तोड़ने के क्रम में चांदी के सिक्कों से भरे कई कलश बरामद
मामले में बोले सीओ; मुझे मामले की कोई पुख्ता जानकारी नहीं,मकान मालिक ने भी अब तक नहीं दिया कोई आवेदन*
रानीश्वर दुमका
बिलकांदी गांव के साहा परिवार के सैकड़ों साल पुराने मकान की जेसीबी से दीवार तोड़ने के क्रम में चांदी के सिक्कों से भरे कई कलश बरामद होने का मामला प्रकाश में आया हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पाकर अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत एवं टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर दीवार तोड़ने का कार्य तत्काल बंद करा दिया हैं।जानकारी के अनुसार सैकड़ों साल पूर्व गांव के महा प्रसाद साहा एवं धनकृष्ण साहा ने यहां जिस मकान को बनाया था उसी मकान की दीवार से चांदी के सिक्को से भरे कलश मिले हैं|बताते चलें कि मंगलवार को यहां उत्तम साहा जेसीबी से दीवार तोड़वा रहा था|उसी दरम्यान यहां चांदी के सिक्कों से भरे पीतल एवं मिट्टी के कलश मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तम पीतल के सिक्कों वाला कलश घर पर सुरक्षित रखने गया था,उसी दरम्यान मौके का फायदा उठाकर ग्रामीणों का एक झुंड पहुंचकर कर मिट्टी के कलश में भरे चांदी के सिक्कों को लूट लिया।बुधवार को भी यहां खोदाई के क्रम में सिक्कों से भरे कई कलश बरामद हुए हैं|ग्रामीण रूद्र गोराई ने बताया हैं कि घटना की सूचना पाकर रानीश्वर के सीओ श्री भगत एवं थाना प्रभारी ने यहां पंहुच कर काम पर तत्काल रोक लगा दिया हैं । उधर सीओ ने बताया हैं कि घटना की उन्हें लिखित सूचना नहीं मिली हैं और ना ही पुख्ता जानकारी दी गई है ।जब वे गांव पंहुचे थे काम बंद था और न ही कलश बरामद होने की जानकारी उन्हें मिली हैं|दूसरी ओर बरामद 1811 के किंग विक्टोरिया के फोटो युक्त करेंसी गांव में आठ सौ रुपये की दर से बिक्री हो रहे है।


0 Comments