Translate

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 111518 वादो का हुआ निष्पादन में कुल समझौता राशि 65,74,24,456/- हुई।

 ■ माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 मई,2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन बोकारो जिले के सभी 09 प्रखंडो में आयोजित किया गया

■ राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 111518 वादो का हुआ निष्पादन में कुल समझौता राशि 65,74,24,456/- हुई।

■ सशक्तिकरण शिविर में लाभुको की संख्या 228192 एवं परिसंपति वितरण की कुल राशि 1,07,34,95,083/- रही।

================================













बोकारो :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 मई,2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत-सह-सशक्तिकरण शिविर का आयोजन बोकारो जिले के सभी 09 प्रखंडो में किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के द्वारा न्याय सदन बोकारो में उपायुक्त- सह- उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो श्री चन्दन कुमार झा, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री आलोक कुमार दुबे, पीठासीन पदाधिकारी, श्रम न्यायालय श्री अनुज कुमार, श्री जे0पी0एन0 पाण्डे, जिला उपभोक्ता फोरम, श्री रजनीश कुमार डी0एफ0ओ0 तथा एस0डी0ओ चास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री आलोक कुमार दुबे, पीठासीन पदाधिकारी, श्रम न्यायालय श्री अनुज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बोकारो श्री पवन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय बोकारो श्री राजीव रंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बोकारो श्री योगेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बोकारो श्रीमति दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बोकारो श्रीमति लुसी सोसेन तिग्गा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो सुश्री नीभा रंजना लकड़ा, अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, एंव अधिवक्तागण, सरकारी विभागांे, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारीगण कर्मचारीगण, मीडिया कर्मीगण, पी0एल0वी0 गण, एवं बडी़ संख्या में मुकदमो के पक्षकार, लाभुक उपस्थित थे।

सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुको कों लाभ एवं चेक का वितरण किया गया, जिसमे जे0एस0एल0पी0एस0, आवास, मनरेगा, वृधा, विधवा आदि एवं ए0एन0एम0 के बीच स्कुटी का वितरण किया गया।

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना, ने राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जहॉ पर सरल एवं सुलह तरीके से वादों का निस्तारण किया जा रहा है।

वादों के निष्पादन हेतु व्यवहार न्यायालय बोकारो में स़त्रह (17) एवं अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में नौ (09) बेंचो का गठन किया गया।

■ राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 111518 वादो का हुआ निष्पादन-

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 119542 वादों को निष्पादन हेतु रखा गया, जिसमें से कुल 111518 वादो का निष्पादन हुआ जिसमें कुल समझौता राशि 65,74,24,456/- हुई।

सशक्तिकरण शिविर में लाभुको की संख्या 228192 एवं परिसंपति वितरण की कुल राशि 1,07,34,95,083/- रही।

उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव सुश्री नीभा रंजना लकड़ा ने दी।                                                                                          

Post a Comment

0 Comments