■ मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 08.06.2023 को न्यायालय में लंबित 07 वादों में दोनों पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव, सुश्री निंभा रंजना लकड़ा, मध्यस्थ श्री ऐ० के० राय, श्री ऐ० के० सिंह, श्री बी0 के0 पण्डेय, श्री अनिल कुमार झा पैनल अधिवक्ता श्री एम० के० लायक, सियालजोरी थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझाया गया
================================
बोकारो :-झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08.06.2023 को डालसा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत लोगो को पम्पलेट वितरण किया गया। साथ ही बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनो पक्षो को उनके बीच सुलहनीय वादों को समाप्त करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एन० आई० केस, डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना, जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थानो के पदाधिकारीगण एवं पीएलवीगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 08.06.2023 को न्यायालय में लंबित 07 वादों में दोनों पक्षकार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव, सुश्री निंभा रंजना लकड़ा, मध्यस्थ श्री ऐ० के० राय, श्री ऐ० के० सिंह, श्री बी0 के0 पण्डेय, श्री अनिल कुमार झा पैनल अधिवक्ता श्री एम० के० लायक, सियालजोरी थाना प्रभारी के प्रयास से सुलझाया गया। जिसमें G. R. वाद संख्या 505 / 2013 मे वर्षो से चली आ रही जमीन से संबंधित मामला को सुलह से समाप्त किया गया साथ ही O.M.C., C. P. आदी वादों को सुलह के आधार पर
समाप्त किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव सुश्री निंभा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।



0 Comments